Indian Standards Bureau Bharti: भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा नवीनतम भर्ती का नोटिफिकेशिन जारी किया गया है जिसके लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में सम्मलित होना चाहते है वे आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़कर अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर लें। कृपया ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले एकबार पूर्ण अधिसूचना जरूर पढ़ें।
प्रकाशित नोटिफिकेशन के मुताबिक योग्य उम्मीदवारों से 09 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं.
Indian Standards Bureau Bharti रिक्त पदों की विवरण
भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा अपने विभिन्न पद जैसे ग्रुप ए, बी, सी के पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती निकाली गई है, जिसमे कुल 345 रिक्त पद है। पद की विस्तृत जानकारी जानने के लिए एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देंखे, जिसका लिंक हमने इस आर्टिकल के निचे दिया है।
पद का नाम | रिक्त पद |
---|---|
असिस्टेंट डायरेक्टर | 3 |
पर्सनल असिस्टेंट | 27 |
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) | 43 |
असिस्टेंट (CAD) | 1 |
स्टेनोग्राफर | 19 |
वरिष्ठ सचिवालय सहायक | 128 |
कनिष्ठ सचिवालय सहायक | 78 |
टेक्निकल असिस्टेंट (Lab) | 27 |
वरिष्ठ तकनीशियन | 18 |
तकनीशियन | 1 |
कुल पद | 345 |
वेतन :- मासिक वेतन रु. 19,900 – 63,200/- प्लस सामान्य महंगाई और समय-समय पर सरकार द्वारा अनुमोदित अन्य भत्ते।
भारतीय मानक ब्यूरो भर्ती शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष अन्य योग्यता होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है।
भारतीय मानक ब्यूरो भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आयु सीमा निर्धारित की गयी है जिसके तहत न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष रखी गयी है। आयु की गणना 01 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी और सभी श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
भारतीय मानक ब्यूरो भर्ती आवेदन शुल्क
उम्मीदवार को 500/- रुपये का गैर-वापसी योग्य और गैर-समायोज्य शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। यह भुगतान केवल डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना है। तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्तियों से संबंधित उम्मीदवार को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
इन्हे भी पढ़े : हाई कोर्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
भारतीय मानक ब्यूरो भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
- हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का प्रमाण पत्र।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री का प्रमाण पत्र।
- नया पासपोर्ट आकार की फोटो।
- आधार कार्ड।
भारतीय मानक ब्यूरो भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन
अभ्यर्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए विस्तृत जानकारी यहां उपलब्ध है।
- इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।
- आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक डाउनलोड कर पढ़ ले ताकि फॉर्म भरते वक्त कोई दिक्कत न हो।
- अब अप्लाई ऑनलाइन के बटन पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र में जो भी जानकारी मांगी गई है उसे सही-सही भरना होगा।
- सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करेंगे।
- अंत में, आप अपना आवेदन जमा करेंगे। आवेदन सबमिट करने के बाद आप उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
भारतीय मानक ब्यूरो भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
भारतीय मानक ब्यूरो भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार पर आधारित होगा।
चरण 1: लिखित परीक्षा
चरण 2: कौशल परीक्षा (पद की आवश्यकता के अनुसार)
चरण 3: दस्तावेज़ सत्यापन
चरण 4: चिकित्सा परीक्षण
भारतीय मानक ब्यूरो भर्ती अधिसूचना और आवेदन लिंक
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इसकी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ ले जो की इसका लिंक निचे दिया गया है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पीडीएफ | क्लिक करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |